Skip to content
बौद्ध धर्म के संस्थापक भगवान गौतम बुद्ध 35 वर्ष की आयु में राजसी भोग छोड़ कर निकल गये सत्य की खोज में । कठोर तपस्या के बाद भगवान गौतम बुद्ध को आत्मज्ञान की प्राप्ति हुई। बुद्ध ने जो पूरे विश्व को करुणा,शांति , सदभाव का जो सन्देश दिया वह प्रत्येक मानव जाति के लिए प्रेरणादायक है।
ऐसे ही भगवान गौतम बुद्ध के द्वारा बताये गए कुछ प्रेरणा दायक अनमोल वचन आप सब के साथ शेयर कर रहे है।
1- यदि आपका मुख सही दिशा की ओर है तो आपको बस कदम बढ़ाते रहना है।
2- अगर आप किसी और के लिए दीपक जलाएंगे तो ओ आपका भी मार्ग प्रकाशित करेगा।
3- जो आप सोचते है वो आप बन जाते है।
4- मैं कभी नही देखता की क्या किया जा चूका है मैं हमेशा देखता हूं कि क्या किया जाना बाकी है।
5- अप्प दीपो भवः अर्थात अपना प्रकाश स्वयं बनो।
6- इस पूरी दुनिया में इतना अंधकार नही है कि वह एक छोटे दीपक के प्रकाश को बुझा सके।
7- हर शुबह हम पुनः जन्म लेते है हम आज क्या करते है यही सबसे अधिक मायने रखता है।
8- हजारो खोखले शब्दो से अच्छा वह एक शब्द है जो शांति लाये।
9- सत्य के मार्ग पर चलते हुए व्यक्ति केवल दो ही गलतिया कर सकता है या तो रास्ता तय न करना या शुरुआत ही न करना।
10- तीन चीजे कभी नही छिप सकती सूर्य चन्द्रमा और सत्य।
Post Views: 34
Related