यह कविता आपको कभी हारने नही देगी – hindi poetry on motivation

इस संसार में जितने भी महान लोग हुए है वे जब अपने तय लक्ष्य की ओर अग्रसर हुए है, उनके सामने भी तमाम तरह की बाधाए उन्हें रोकने का प्रयास किए है। लेकिन वे अपने दृण इच्छाशक्ति के बदौलत इन सभी बाधाओं को पार किए और इस कारण ही वे अपने तय लक्ष्य को प्राप्त कर पाएं। हम सभी को भी ऐसी ही दृण इच्छाशक्ति अपने अंदर लाना है, जिससे इन सभी बाधाओं को हम भी आसानी से पार कर सके। तो दोस्तो आपके अंदर दृण इच्छाशक्ति लाने के लिए आज हम आपके लिए कुछ motivational poetry hindi लेकर आए हैं। जो आपके अन्दर असीम ऊर्जा भर देगी।

जीवन से जुड़ी प्रेरणा दायक कविता  hindi poetry on life

अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्रता

मिलो हो फांसले हारो मत हौसले

लक्ष्य पाने के लिए केवल समर्पण चाहिए

कुछ कर गुजरने के लिए, अनुकूल मौसम नही दृण मन चाहिए।

हिम्मत हारे मत बैठो

जीवन में कुछ करना हो तो

मन मारे मत बैठो

जीवन में आगे बढ़ना है तो हिम्मत हारे मत बैठो

पग-पग चलने वाला मंजिल पाता, जो ठहरा पीछे रह जाता।

ठहरा पानी बहने लगता

बहता पानी निर्मल हो जाता

तेज चलने वाला खरहा (खरगोश) दो पग चलकर हार गया।

धीरे-धीरे चलकर देखो कछुआ बाजी मार गया।

विद्यार्थियों के लिए प्रेरक कविता – hindi poetry

नीड़ (घोंसला) उजड़ जाने से पंक्षी,

शोक नही मानते हैं।

पंख जिनकी ताकत है,

वो फिर से नीड़ बनाते हैं,

नीड़ उजड़ जाने से पंक्षी

शोक नही मानते हैं।

कटा अंगूठा एकलव्य का

गुरु मंत्र सिखाता है।

हिम्मत जिसकी पूंजी है,

वो मंजिल को पा जाता है

नीड़ उजड़ जाने से पंक्षी

शोक नही मानते हैं।

धीरज के तट से टकराकर

सब तूफान मिट जाते हैं।

मेहनतकश इंसान के आगे

देव भी शीश झुकाते हैं।

नीड़ उजड़ जाने से पंक्षी

शोक नही मानते हैं।

भाग्य भरोसे रहने वाले

मिट्टी में मिल जाते हैं।

तूफानों से जूझने वाले

स्वयं इतिहास बनाते हैं।

नीड़ उजड़ जाने से पंक्षी

शोक नही मानते हैं।

दोस्तो यह जीवन से जुड़ी hindi poetry आपको पसंद आया हो तो इसे अधिक से अधिक लोगों तक शेयर जरूर करें जिससे यह प्रेरणा दायक कविता सभी लोगो तक पहुंच सके।

Leave a comment