Best success motivational story in hindi for students- जीवन बदल देगी यह प्रेरणा दायक कहानी

 

Motivational story in hindi।। Success motivational story in hindi।। Life change motivational story।। Best motivational story in hindi

जितने वाले कोई अलग काम नहीं करते, बस वे हर काम को अलग ढंग से करते है। दोस्तो आपको आज ऐसी ही प्रेरणा दायक  motivational story  कहानी बताने जा रहा हूं, जिसे पढ़ने के बाद आप असीम ऊर्जा से भर जाएंगे।
दोस्तो एक ही काम को दो अलग- अलग लोग करते है लेकिन उनमें एक व्यक्ति ज्यादा सफल होता है तो दूसरा औसतम, इसका क्या कारण हैं कि एक व्यक्ति ज्यादा सफल होता है और दूसरा उससे कम सफल होता है। तो इसका जवाब है कि जो व्यक्ति सफल होता है, वह अपने काम को पूरी मेहनत और ईमानदारी से करता है। इसके साथ वह किसी भी कार्य को एक अलग तरीके से करता है। इसलिए उसे दूसरो के अपेक्षा  सफलता जल्दी मिलती है। इसी से जुड़ी दो प्रेरणा दायक कहानी आप सभी के साथ शेयर कर रहा हूं।

2.मुश्किल समय में ही आपके धैर्य की परीक्षा होती हैं -Best motivational story in hindi

यह कहानी आपके हर मुश्किल समय में आपका मार्गदर्शन करेगी, और आपको मुश्किल समय में उस समस्या से बाहर निकालने में मदद करेगी। तो चलिए आपको इस कहानी के बारे में बताते हैं।

यह कहानी है, एक ऐसे राज्य की जहां पर हर पाच साल में एक राजा को बदल दिया जाता है, जब भी राजा के पाच साल हो जाते हैं तब उसे भेज दिया जाता है एक ऐसे जंगल में जहां पर खाने के लिए कुछ नहीं होता है। और वहा पर कई खतरनाक जानवर रहते थे। उसके बाद एक राजा के पाच साल पूरे होने वाले होते है तो उस राजा को नए कपड़े पहनाकर हाथी पर बैठाकर उसे बिदा करने के लिए नदी किनारे लेजाकर नाव पर बैठाकर उसे भेज दिया गया। उस जंगल में जहां पर खाने के लिए कुछ भी नहीं था। और जहां पर किसी का गुजारा भी नहीं हो सकता था।
तो जैसे ही उस राजा को भेज दिया जाता है। तो वे सोचते है की अब नया राजा किसे बनाया जाय, तभी उनको पता चलता है कि हमारे राज्य में एक ऐसा व्यक्ति है जो बहुत समझदार और चालाक है, तो उसी को हमें राजा बना देना चाहिए। फिर अगले दिन उस राज्य के सभी लोग उस व्यक्ति के पास जाते है। और उनसे प्राथना करते हैं कि क्या आप इस राज्य के राजा बनेंगे? तो वह व्यक्ति मना कर देता है, क्योंकि उसको पता था कि हर राजा को पाच साल बाद बदल दिया जाता है। और उस राजा को एक घने जंगल में भेज दिया जाता है। इसलिए उसने राजा बनने से मना कर दिया। लेकिन वहां के सभी लोग उससे प्राथना करते हैं कि आप हमारे राज्य के राजा बन जाइए, आप बहुत चालाक और समझदार हो आप इस राज्य को अच्छे से चलाओगे और सबका ध्यान रखोगे। सभी लोग के प्राथना को सुनकर उसने राजा बनने के लिए तैयार हो जाता है, और इस बात के लिए सहमत होता है कि उसे पाच वर्ष बाद एक ऐसे स्थान पर भेज दिया जाएगा जहां पर कोई नहीं रहता है। 
राजा बनने के तीन दिन बाद वह अपने लोगो से पूछता है कि वह कौन सा स्थान है जहां पर हर राजा को पाच वर्ष पूरा होने के बाद भेज दिया जाता है। राजा अपने लोगो के साथ उस स्थान पर जाता है जहां पर सभी राजा को पाच साल पूरा होने के बाद भेज दिया जाता है, जैसे ही वह उस स्थान पर जाता है, तो देखता है कि बहुत से राजा का मृत शरीर पड़ा रहता है। वह इतना घना जंगल है की वहां पर कई खतरनाक जानवर रहते हैं उस स्थान को देखने के बाद राजा के मन में एक विचार आता है। मुझे इसके लिए कुछ करना होगा, जिससे पाच वर्ष बाद मुझे यहां आने पर इन राजाओं जैसा हाल मेरा न हो, उसके बाद राजा अपने चतुराई से एक प्लान बनाता है। राजा पहले ही साल में उस स्थान के सारे पेड़-पौधों को कटवा दिया जिसकी वजह से वह घना लग रहा था। जिसके कारण वहां के खतरनाक जानवर भी भाग जाते है। राजा ने दूसरे साल भी वहां पर और काम किया और ऐसा बनाया कि वह स्थान जंगल ना लगे। तीसरे साल वहा पर कृषि योग्य भूमि बनाया गया। चौथे साल वहा पर काफी सारे नगर बनाए गए। अब वह ऐसा स्थान बन गया है जहा पर कोई भी जाकर रह सकता था, अपने पाच वर्ष राजा यह सब बनवाने के साथ ही वह धन को सेविंग कर था। ताकि वह पैसे उस स्थान पर खर्च कर पाए जहा पर वह पाच वर्ष पूरा होने के बाद उसे रहना है। इसके बाद राजा के पास साल पूरे हो गए। तो उस राजा को नए कपड़े पहनाए गए और उसे बिदा करने के लिए हाथी पर बैठाया गया। लेकिन वहां के लोग देखते हैं कि राजा अभी भी हस रहा है, हर बार ऐसा होता था कि जितनी बार राजा बदला जाता था तो वह रोते हुए जाता था। लेकिन यह राजा तो हस रहा है। तो सभी लोगो ने उसके हसने का कारण पूछा, तो राजा बोलता है। की जब आप दुनिया में आते हो तो आप रोते हो लेकिन दुनिया हसती है लेकिन कुछ ऐसा करके जाओ की पूरी दुनिया रोवे और आप हस्ते हुए जाओ ठीक उसी तरह उस राजा ने किया, उसने अपनी जिंदगी को ऐसी तरह बदल दि थी कि वह हसता हुआ जा रहा था। और वह राजा बोला कि आपने ऐसा देखा होगा कि जितने भी राजा आये वह सभी राजा पाच साल में इतने खो जाते कि राज करने में और राजसी भोग में ही खो जाते कि उन्हें मालूम ही नहीं रहता की उसे पाच वर्ष बाद एक ऐसे स्थान पर भेज दिया जाएगा जहां पर उन्हें मारना होगा। लेकिन मै पाच वर्ष अपनी उसी जगह को ठीक किया मुझे पता था की मुझे पाच वर्ष बाद उस स्थान पर जाना पड़ेगा जहां पर उसकी मृत्यु हो जाएगी, लेकिन मै पाच साल तक अपने उसी स्थान को ठीक किया जहां पर मुझे पाच वर्ष बाद जाना पड़ेगा। मैंने ये नहीं चिंता की आने वाला समय कैसा होगा, बस मै भविष्य की प्लानिंग की, इसलिए उस स्थान पर जाते समय राजा बहुत खुश होकर जाता है। 
इस कहानी से हमें यही सीख मिलती हैं कि जीवन में कैसी भी परिस्थिति आये हमें उससे घबराना नहीं चाहिए बल्कि उस मुश्किल समय में अपने ज्ञान से उसका डटकर सामना करनी चाहिए। 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top