हिंदी में बुद्धिमत्ता पर लघु कथा – Short story on intelligence in hindi

 

नमस्ते दोस्तो स्वागत है हमारे ब्लॉग पर आज हम आपके लिए बुद्धिमता से जुड़ी कहानी लेकर आए हैं। दोस्तो हम सभी के जीवन में कुछ न कुछ समस्याएं आती रहती है। जो लोग अपने बुद्धि और विवेक से काम करते हैं। वह इन सभी समस्याओं से आसानी से निकल पाते हैं। तो दोस्तो आज हम ऐसे ही प्रेरणा दायक कहानी आप लोगों के साथ शेयर कर रहे हैं।

चालक व्यापारी –  Short story on intelligence in hindi

एक व्यापारी था। उसका कपड़ों का कारखाना था। कारखाने से कपड़े तैयार कर वह उसे शहर बेचने जाता था। ऐसे ही एक बार व्यापारी कपड़ों को तैयार करके उसे बेचने के लिए शहर की ओर चल पड़ा।
उसके गांव से शहर काफी दूर था। गर्मी का समय था। व्यापारी चलते-चलते थक चुका था। उसने कपड़ों से भरा संदूक एक पेड़ के नीचे रखकर, वहां बैठकर आराम करने लगा। थोड़ी देर में उसे नींद आ गई। जब उस व्यापारी की नींद खुली तो, वह चौंक गया। दरसल उसका संदूक खुला था। और उसमें रखा सारा कपड़ा गायब था। तभी उसे बंदरों की आवाज सुनाई दिया। 
उसने ऊपर देखा। उस पेड़ पर बहुत सारे बंदर बैठे हुए थे। सभी बंदर कपड़े पहने हुए थे। यह देखकर व्यापारी को बहुत गुस्सा आया फिर उसने पत्थर उठा कर सभी बंदरों को मारना शुरू कर दिया।
यह देखकर उसकी नकल करते हुए बंदरों ने भी पेड़ से फल तोड़-तोड़ कर व्यापारी की ओर फेंकना शुरू कर दिया।
फिर व्यापारी ने पास में रखी लकड़ी का ढेर देखा। वह व्यापारी लकड़ियों से बंदरों को मारने लगा। जब व्यापारी लकड़ियों से मारना शुरू किया तो यह देखकर बंदरों ने पेड़ की लकड़ी तोड़कर व्यापारी को मारने लगे।
यह देखकर व्यापारी समझ गया कि बंदर उसकी नकल कर रहे हैं। अब वह समझ गया की बंदरो से कपड़े कैसे लेने है। व्यापारी ने अपने कपड़े उतारे और उसे जमीन पर फेंक दिया। नकलची बंदरों ने यह देखकर वह भी अपने-अपने कपड़े उतार कर फेंकना शुरू कर दिया। व्यापारी ने जल्दी-जल्दी सारे कपड़े इकट्ठे किए और संदूक में रखी। और खुशी-खुशी शहर की ओर चला गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top