क्या आप जानते हैं? विश्व का पहला मंदिर किसने बनवाया है।

First temple  – शास्त्रों से जो संकेत मिलते हैं, उनके अनुसार विश्व का पहला मंदिर राजा परीक्षित के पुत्र, राजा जन्मजय के समय निर्मित हुआ था। यह भगवान श्री कृष्ण का मंदिर था।

जन्मजय अर्जुन के पपोत्र और अभिमन्यु के पौत्र थे। वे भगवान श्री कृष्ण के उपासक थे। जब भगवान श्री कृष्ण अपनी सारी लिलाए समाप्त करके बैकुंठ धाम चले गए। तब वेदव्यास के सारे तथ्यों का चिन्तन करने के बाद यह घोषणा की।

भगवान श्री कृष्ण ईश्वर थे। वे श्री विष्णु के अवतार थे। जन्मजय श्री कृष्ण की उपासना का कोई अच्छा तरीका खोज रहे थे। यह उपाय ऋषियों ने खोजा।

ऋषियों ने चिंतन करके पाया कि, ऋषि जहा भी तपस्या करते हैं, स्तुति करते थे। वह ईश्वर प्रकट हो जाते हैं। अतः ईश्वर का अस्थान सर्वस्थ हैं। किसी भी स्थान पर उनकी आराधना की जा सकती है। इस विचार ने मंदिर की अवधारणा को जन्म दिया।  

किसी भी साफ सुधरे व पवित्र स्थान को अस्थाई आराधना का स्थल बनाने की बात उठी। अच्छे स्थान का चयन किया गया। वह एक भव्य भवन का निर्माण कराया गया। इसमें श्री कृष्ण की प्रतीकात्मक प्रतिमा स्थापित की गई। प्रतिमा स्थापित करने के पीछे उपदेश यह था कि ईश्वर को अपने सामने साक्षात मानकर उनकी आराधना करना। राजा जन्मजय को नित्य पूजा अर्चना करने से भगवान श्री कृष्ण की अनुभूति और स्तुति प्राप्त हुई।

माना जाता है कि इस अवधारणा के सफल होने के बाद मंदिर निर्माण की परंपरा शुरू हो गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top