भारत के अजय बंगा विश्व बैंक के अध्यक्ष बनने से चिढ़ा पाकिस्तान

world bank president: भारत के अजय बंगा विश्व बैंक के नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी भारतीय को विश्व बैंक के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। अजय बंगा के अध्यक्ष बनने से पाकिस्तान बौखला गया है, क्योंकि कई देशों से कर्ज ले चुका पाकिस्तान को अब कोई भी कर्ज देना नही चाहता। अब कर्ज के लिए केवल विश्व बैंक ही एकमात्र सहारा है, लेकिन अब भारत के रहने वाले अजय बंगा के अध्यक्ष बनने से पाकिस्तान के सारी उम्मीदों पर पानी फिर गया है।

कैसे बने अजय बंगा विश्व बैंक के अध्यक्ष

भारतवंशी अजय बंगा ने तीन जून को विश्व बैंक के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल ली। वह इस संस्था की अध्यक्षता करते वाले पहले भारतवंशी है। उन्होंने डेविड माल्पस का स्थान लिया है। उन्होंने फरवरी में अपना पद छोड़ने की घोषणा की थी।

विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशक ने 3 मई को 63 वर्षीय बांगा को का चयन किया था। वह इसके 14वे अध्यक्ष होंगे। उनका कार्यकाल 5 वर्षो का होगा। इस वर्ष फरवरी में राष्ट्रपति जो बाइडन ने घोषणा करते हुए कहा था कि अमेरिका अजय बंगा को विश्व बैंक का नेतृत्व करने के लिए नामित करेगा। विश्व बैंक की ओर से ट्वीट में एक तस्वीर जारी की गई है।

इसमें वे बैंक के मुख्यालय में प्रवेश करते नजर आ रहे हैं। ट्वीट में कहा गया कि विश्व बैंक के नए अध्यक्ष के रूप में अजय बंगा का स्वागत है हम एक ऐसे विश्व के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है जो गरीबी मुक्त हो।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top