नई फनी जोक्स

हंसना जीवन में बहुत जरूरी है जब हम प्रसन्न मुद्रा में होते हैं तो, हम किसी भी कार्य को सहज भाव से और उसे पूरे मन से करते हैं। वही हम दुखी होते हैं तो हम उसी कार्य को अधूरे मन से करते हैं, जिससे उसका परिणाम भी अधूरा आता है। इसलिए जीवन में खुश रहना बहुत जरूरी है। इसलिए आज हम आपको प्रसन्न करने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। उम्मीद करता हूं कि यह आपको जरूर पसंद आयेगा।

 

1. बंटी – अरे पिंकू, तू इतनी देर से क्या खा रहा है?

पिंकू – अक्ल की दवा।

बंटी ( चौककर ) – अक्ल की दवा, फिर तो मुझे भी दे दो।

पिंकू – दो रुपए की है।

बंटी – ( रुपए देकर, दवा खाते हुए ) – अरे यह तो गुड़ है।

पिंकू – देखा, दवा खाते ही अक्ल आ गई।

2. किशन ने प्रेम से पूछा यार यह बताओ कि लड़कियो का प्यार कैसा होता है।

प्रेम ने कहा – लड़कियो का प्यार समुंद्र की लहरों की तरह होता है।

किसी को भी अपने प्यार में बहाकर ले जा सकतीं है।

 

3. “ये इश्क जंग की तरह होती हैं

कब छिड़ जाति है पता ही नही चलता है”।

 

4. एक दोस्त ने अपने मित्र से लड़किया के प्यार के बारे में पूछा

मित्र – लड़किया भी ज्वालामुखी की तरह होती है”।

जिन्दगी में आती है और जिन्दगी तबाह कर के चली जाती है।

 

5. प्यार का इजहार करने पर गुस्से से लाल,

हो जा रही हो कही बनारस की मीठा पान हो क्या?

 

6. टीचर – बच्चे तुम लोग जादे पढ़ोगे तो अच्छी-अच्छी गाडियों में घूमोगे!

लड़का – तो फ़िर आप इतना पढ़कर भी क्यों रिक्शा से आते है?

 

7. एक युवती – आरी! वह खूबसूरत नौजवान तो मेरे पीछे पागल है।

दूसरी – इसमें तुम्हारी क्या तारीफ। वह तो पिछले कई सालों से पागल है।

 

8. एक प्रेमिका ने प्रेमी से पूछा – आप शराब पीते हो?

प्रेमी ने कुछ देर चुप रहने के बाद कहा – पहले यह बताओ कि यह प्रश्न है या निमंत्रण।

 

9.लल्लू – कल्लू तुमसे एक बात पूछनी थी।

कल्लू – हा लल्लू पूछो।

लल्लू – ये बताओ कल्लू साडू किसे कहते है।

कल्लू – जब एक ही कम्पनी से दो आदमी ठगाये तो उसे साडू कहते है।

 

10. एक व्यक्ति ने बस में बैठे मोटे व्यक्ति को देखकर कहा – क्या यह बस सिर्फ हाथी के लिए रिजर्व है?

नही, गधे भी आ सकते हैं, आइए। मोटे व्यक्ति ने जवाब दिया।

 

11. एक गंजा व्यक्ति जा रहा था। एक लड़के ने मजाक में छेड़ा – आज तो दिन में भी चांद दिख रहा है।

गंजे ने फुर्ती से उस लड़के के सिर पर जोर से डंडा मारा तथा कहा – लो तारे भी देख लो।

 

12. राजू ने, काजू से प्यार के बारे में पूछा

काजू बोला – लड़कियों के प्यार के चक्कर में मत पड़ना

वह भूगोल की तरह तुमको गोल- गोल घुमा

कर किसी दूसरे बड़े सागर से मिल जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top