यह प्रेरणा दायक कविता आपको जरूर पढ़नी चाहिए – Motivational kavita in hindi

Motivational kavita in hindi

 

जीवन में सकारात्मक सोच का होना बहुत जरूरी है, जब भी हम एक निश्चित लक्ष्य की ओर अग्रसर होते हैं तो हमारे सामने कई सारी समस्याएं आने लगती हैं। इन सभी समस्याओं का सामना करते करते हमारे अन्दर ऊर्जा की कमी होने लगती हैं। ऐसे समय में हमे एक सकारात्मक ऊर्जा की जरूरत होती हैं।

अब बात आती हैं की, सकारात्मक ऊर्जा हमे कहा से प्राप्त हो, तो यह हमे प्रेरणा दायक कविता motivational kavita या प्रेरणा दायक विचार से मिल सकती हैं। तो आज हम ऐसी ही प्रेरणा दायक कविता लेकर आए हैं। जो आपके अंदर एक नई ऊर्जा और उमंग भर देगी।

 

Motivational poem in hindi ।। Prerna dayak kavita ।। Motivational kavita ।। Motivational kavita in hindi ।। Hindi kavita ।। kavita in hindi

 

मोटिवेशनल कविता हिंदी में – motivational poem in hindi

 

सकारात्मक सोचिए

आपकी जिंदगी बदल जायेगी

जीवन अंधकार में है

 थोड़ी सी रोशनी मिल जाएगी।

उस रोशनी में

एक नई राह नजर आएगी

निराशा को भूलकर

आशा की जोत जलाइये,

नफरत, ईर्ष्या, अहंकार को भूलकर,

प्यार का सागर बहाइए

सकारात्मक सोचिए आपकी जिंदगी बदल जायेगी।

संघर्ष पर कविता – motivational poem in hindi

 

वो आकाश क्या जिसमें तारे ना हो,

वो सागर क्या जिसमें गहराई ना हो,

वो पथ क्या जो पथरीले ना हो,

वो जीवन क्या जिसमें संघर्ष ना हो,

वो सूर्य क्या जिसमें तपन ना हो,

वो चांद क्या जिसमें शीतलता ना हो,

वो बरसात क्या जिसमें बिजली ना हो,

वो जीवन क्या जिसमें प्रकाश ना हो,

वो बाग क्या जिसमें हरियाली ना हो,

वो डाली क्या जिसमें कांटे ना हो,

वो तथ्य क्या जिसमें तर्क ना हो,

वो वास्तु क्या जो संभव ना हो,

वो कहानी क्या जिसका अंत ना हो,

वो पतन क्या जो आजाद ना हो,

वो कर्म क्या जिसमें लगन ना हो,

वो जन्म क्या जिसका कोई लक्ष्य ना हो,

 

Life poetry in hindi ।। Hindi poetry।। Kavita।। Motivational life poem in hindi

 

क्रोध बुद्धि को खा जाता है।

घमण्ड ज्ञान को खा जाता है।

रिश्वत इंसान को खा जाता है।

ईर्ष्या विकास को खा जाता है।

 

शील न हो तो ज्ञान व्यर्थ है।

दान न हो तो धन व्यर्थ है।

दया न हो तो हृदय व्यर्थ है।

प्रेम न हो तो रिश्ता व्यर्थ है।

 

संगीत न हो तो गीत व्यर्थ है।

हार न हो तो जीत व्यर्थ है।

यह सच है।

चरित्र न हो तो रूप व्यर्थ।

भूख न हो तो भोजन व्यर्थ है।

 

 

Prerna dayak kavita ।। Kavita । Kavita in hindi ।। Motivational kavita

 

जीवन के हर पल में

सुख-दुख का लम्हा होता है।

उतार-चढ़ाव के इस जीवन में

दुःख का हर पल मुश्किल होता है।

लेकिन इन कठिनाइयों से

ऐ मानव घबराना नहीं

सत्य और नैतिकता के पक्ष में

चलना ही होता है सही।

अंधेरा जब भी तुम्हारे

चारो ओर छा जाए

बस आंख बंद कर एक बार

ईश्वर को तुम याद करना

माता-पिता गुरु की शिक्षा

सदैव अपने साथ रखना।

फिर देखना जीवन का

अंधेरा कैसे दूर हो जाएगा

और जीवन में खुशीयों का

उजियाला सा भर जाएगा

जीवन के हर एक पल में

 सुख-दुख का लम्हा होता है।

Hindi poetry।। Motivational life poetry in hindi।। Poem in hindi short।। Poem in hindi about life

 

 

नीड़ (घोंसला) उजड़ जाने से पंक्षी,

शोक नही मानते हैं।

पंख जिनकी ताकत है,

वो फिर से नीड़ बनाते हैं,

नीड़ उजड़ जाने से पंक्षी

शोक नही मानते हैं।

 

कटा अंगूठा एकलव्य का

गुरु मंत्र सिखाता है।

हिम्मत जिसकी पूंजी है,

वो मंजिल को पा जाता है

नीड़ उजड़ जाने से पंक्षी

शोक नही मानते हैं।

 

धीरज के तट से टकराकर

सब तूफान मिट जाते हैं।

मेहनतकश इंसान के आगे

देव भी शीश झुकाते हैं।

नीड़ उजड़ जाने से पंक्षी

शोक नही मानते हैं।

 

भाग्य भरोसे रहने वाले

मिट्टी में मिल जाते हैं।

तूफानों से जूझने वाले

स्वयं इतिहास बनाते हैं।

नीड़ उजड़ जाने से पंक्षी

शोक नही मानते हैं।

 

Short kavita ।। Short motivational kavita ।। Motivational poem in hindi

 

रुकना नहीं झुकना नहीं

बस आगे बढ़ते जाना है

क्योंकि पतझड़ के बाद, बसंत आना है।

कितनी भी बाधाएं आए राहों में,

तनिक ना घबराना,

कुचल देना अपने अटल इरादे से

बस लक्ष्य की ओर निरंतर बढ़ते जाना।

 

Motivational poem in hindi । Motivational kavita in hindi । Hindi kavita

 

लीक-लीक चलते हैं कायर कमजोर।

भावनाओ को प्यारे जरा झकझोर।

झड़झोरने से दिशा में उठेगी कोई शोर।

शोर में ही प्यारे छिपा है कोई छोर।

जिंदगी की धार को बढ़ाते चले जा।

जिंदगी में प्यार को सजाते चले जा।

जिंदगी तूफान है बचाते चले जा।

जिंदगी में दीपक जलाए चले जा।

चलने से तुझे नई राह मिलेगी।

राह में ही प्यारे तुझे चाह मिलेगी।

चाहत से जिंदगी की थाह मिलेगी।

जीवन की थाती भी अथाह मिलेगी।

 

 

दोस्तों ऐसे ही प्रेरणा दायक motiivational kavita in hindi पढ़ने के लिए आप हमारे ब्लॉग को सब्सक्राइब जरूर करें  जिससे आने वाली नई लेख आप तक सबसे पहले पहुंचे।

दोस्तों यह कविता आपको पसंद आया हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा लोगो को शेयर जरूर करें धन्यवाद।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top