पूर्व चयनकर्ता ने बताए धौनी के करियर के दो सबसे बड़े निर्णायक मोड़

Ms dhoni : भारत को तीनो आईसीसी ट्रॉफी जिताने वाले और भारत के सबसे सफलतम कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को लेकर एक बड़ा खुलासा पूर्व चयनकर्ता ने किया। उन्होंने बताया की कैसे वह दो वजह धोनी का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ, और यही से धौनी की किस्मत बदल गई।

पूर्व चयनकर्ता सबा करीम ने बताया कि धौनी कैसे उस दो कमजोरी को दूर कर एक सफल खिलाड़ी बने

बिहार से संबंध और बंगाल से रणजी ट्रॉफी खेलने वाले पूर्व चयनकर्ता और विकेटकीपर सबा करीम पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के करियर के दो सबसे बड़े निर्णायक मोड़ के बारे में बताया।
सबा ने कमेटी के दौरान कहा, मैंने धोनी को तब देखा, जब रणजी ट्राफी में उनका दूसरा वर्ष था। वह तब भी बिहार के लिए खेलते थे। तब विकेटकीपिंग के दौरान उनका फुटवर्क थोड़ा कमजोर था। हमने इस पर काम किया और मुझे अभी भी याद है कि तब उन्हें क्या सिखाया गया था। यह धोनी के करियर का पहला निर्णायक मोड़ था। 
सबा ने बताया कि धौनी के करियर का दूसरा निर्णायक मोड़ के केन्या में वर्ष 2004 में भारतीय का दौरा रहा। वहां उनकी बल्लेबाजी के प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं का भरोसा जीत लिया। फिर शेष इतिहास है।

सबा करीम ने बताया कि वर्तमान समय के कप्तान सौरभ गांगुली से धौनी को टीम में जगह देने की बात की

इसके साथ ही सबा करीम ने बताया कि उस दौरान जब सौरभ गांगुली कप्तान थे, तब उन्होंने ही महेंद्र सिंह धोनी को टीम इंडिया में जगह देने की बात की, आपको बता दें कि इसके बाद ही धोनी को टीम इंडिया में लाया गया। धोनी ने सन 2004 में चटगांव में बांग्लादेश के खिलाफ पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का मौका मिला, लेकिन इस मैच में धोनी नाकाम रहे, इसमें धोनी शून्य पर रन आउट रहे। इसके बाद धोनी को और तीन मैच खेलने का मौका मिला लेकिन इन सभी मैच में धोनी का खराब प्रदर्शन रहा, जिसमे धोनी कुल चार मैच में सिर्फ 22 रन ही बना पाए थे। 
इसके बाद सन 2005 में अपने पांचवे वनडे में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने का मौका मिला। विशाखापट्टनम के मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ हाई वोल्टेज मैच में सौरफ गांगुली ने नंबर तीन पर अपने खुद ना आकर धोनी को मौका दिया। इस बार धोनी ने सौरफ गांगुली के फैसले पर खड़े उतरे, धोनी ने 123 गेंदों में 148 रन बनाए, वही से धोनी की किस्मत बदली और इसके बाद धोनी ने नए-नए कीर्तिमान रचते गए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top